1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UPTET Exam Date 2019: यूपीटेट परीक्षा 8 जनवरी को संभव! पूरी जानकारी यहां पढ़ें

UPTET New Exam Date 2019: उत्तर प्रदेश अध्यापक पात्रता परीक्षा अब 22 दिसंबर 2019 को आयोजित नहीं की जाएगी। परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने 8, 11 और 19 जनवरी के लिए प्रस्ताव भेजा था लेकिन विभाग इस परीक्षा को जल्द कराना चाह रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 28 Dec 2019, 12:16 PM IST

UPTET New Exam Date 2019

UPTET New Exam Date 2019

UPTET New Exam Date 2019: उत्तर प्रदेश अध्यापक पात्रता परीक्षा अब 22 दिसंबर 2019 को आयोजित नहीं की जाएगी। उत्तर प्रदेश में चल रहे नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कई जिलों में इंटरनेट सेवाएं बाधित हैं। इसके चलते इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। फिलहाल अभी तक तय नहीं हुआ है कि यह परीक्षा कब आयोजित की जाएगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले साल 8 जनवरी 2020 तक इस परीक्षा को आयोजित किया जा सकता है।

UPTET New Exam Date 2019
प्रदेश में जनवरी में एसएसएसी और इंजीनियरिंग सर्विस की परीक्षाएं भी होनी है। ऐसे में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की नई तारीख तय करने के लिए विचार-विमर्श चल रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी के मुताबिक, हम ऐसी परीक्षा तिथि तय करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे इंजीनियरिंग सर्विस की परीक्षाओं की तारीख आपस मे क्लेश न करें।

बोर्ड परीक्षा भी है समीप
परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र की उपलब्धता भी ध्यान में रखी जाएगी। गौरतलब है कि प्रदेश में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं भी होनी है। ऐसे में इस परीक्षा से पहले यूपीटेट की परीक्षा पहले आयोजित कराने पर विचार-विर्मश चल रहा है। फिलहाल यूपीटीइटी के उम्मीदवारों को नई परीक्षा तारीखों के लिए समय-समय पर ऑफिशियल बेवसाइट पर नजर बनाए रखनी होगी।

परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने 8, 11 और 19 जनवरी के लिए प्रस्ताव भेजा था लेकिन विभाग इस परीक्षा को जल्द कराना चाह रहा है। इसलिए रविवार का इंतजार न करते हुए आठ जनवरी की तारीख को निश्चित किया जा रहा है। जनवरी के पहले पखवाड़े में ही एसएससी और भारतीय इंजीनियरिंग सर्विस की परीक्षाएं भी होनी हैं।