
Online exam guide mock test interview questions answers in Hindi
exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-
प्रश्न (1) - निम्न में से कौन-सा राज्य देश में ‘जल नीति’ पेश करने वाला पहला राज्य बन गया है?
(अ) पंजाब
(ब) मेघालय
(स) उत्तर प्रदेश
(द) बिहार
प्रश्न (2) - किस कम्पनी द्वारा भारत में पहली बार इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च किया गया?
(अ) हुंडई
(ब) निसान
(स) बीएमडब्ल्यू
(द) मारुति सुजुकी
प्रश्न (3) - हाल ही किसे विश्व बैंक का प्रबंध निदेशक और मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया गया है?
(अ) राहुल सचदेवा
(ब) अमृता कांत
(स) अंजना कश्यप
(द) अंशुला कांत
प्रश्न (4) - अफगानिस्तान के किस लेग स्पिनर को तीनों ही फॉर्मेट में टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है?
(अ) हामिद हसन
(ब) असगर अफगान
(स) राशिद खान
(द) गुलबदिन नाएब
प्रश्न (5) - प्रत्येक वर्ष 18 जुलाई को निम्नलिखित में से कौन-सा दिवस मनाया जाता है?
(अ) हरित क्रान्ति दिवस
(ब) नेल्सन मंडेला दिवस
(स) अंतरराष्ट्रीय मानवता दिवस
(द) विश्व स्वास्थ्य दिवस
प्रश्न (6) - घडियालों की शरण स्थली किसे कहा जाता है?
(अ) बनास
(ब) माही
(स) लूणी
(द) चम्बल
प्रश्न (7) - यापनीय किसका एक सम्प्रदाय था?
(अ) बौद्ध धर्म का
(ब) जैन धर्म का
(स) शैव धर्म का
(द) वैष्णव धर्म का
प्रश्न (8) - निम्नलिखित में से किस गुप्त राजा का एक अन्य नाम देवगुप्त था?
(अ) समुद्रगुप्त
(ब) चंद्रगुप्त द्वितीय
(स) कुमारगुप्त
(द) उपर्युक्त में से काई नहीं
प्रश्न (9) - भारतीय संविधान की प्रारूप समिति में कितने सदस्य थे?
(अ) पांच
(ब) नौ
(स) सात
(द) ग्यारह
प्रश्न (10) - कॉमनवेल्थ खेलों में टेबल टेनिस में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला खिलाड़ी है-
(अ) अर्चना कामथ
(ब) ऋत्विका सिन्हा राय
(स) मौमा दास
(द) मनिका बत्रा
उत्तरमाला: 1. (ब), 2. (अ), 3. (द), 4. (स), 5. (ब), 6. (द), 7. (ब), 8. (ब), 9. (स), 10. (द)
Published on:
02 Aug 2019 09:10 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
