प्रश्न (1) – अगर किसी महीने की 26 तारीख को सोमवार है तो उसी महीने की 5 तारीख को कौनसा दिन था?
(अ) मंगलवार
(ब) शुक्रवार
(स) सोमवार
(द) रविवार
प्रश्न (2) – किसी घड़ी में घंटे वाली सुई दक्षिण-पश्चिम में सबसे पहले किस समय को इंगित करेगी ?
(अ) 6:30
(ब) 6:00
(स) 5:30
(द) 4:30
प्रश्न (3) – ब्रजेश, श्रीराम, गोपाल और उमेश ताश खेल रहे हैं। गोपाल, श्रीराम के दायीं ओर है जो ब्रजेश के दायीं ओर है। गोपाल के दायीं ओर कौन है?
(अ) श्रीराम
(ब) उमेश
(स) ब्रजेश
(द) कोई नहीं
प्रश्न (4) – राजेश का स्थान 31 लडक़ों के वर्ग में ऊपर से 17वां है तो नीचे से उसका कितना स्थान होगा?
(अ) 13वां
(ब) 14वां
(स) 15वां
(द) 16वां
प्रश्न (5) – एक टोकरी में फूल 1 मिनट में दोगुने हो जाते हैं। एक घंटे में टोकरी भर जाती है। कितने मिनट बाद वह एक-सोलहवां हिस्सा भरी थी?
(अ) 56 मिनट
(ब) 54 मिनट
(स) 30 मिनट
(द) 25 मिनट
प्रश्न (6) – जैसे घड़ी का संबंध समय से है, वैसे चश्मे का संबंध इनमें से किससे है?
(अ) शीशा
(ब) लेंस
(स) आंख
(द) दृष्टि
प्रश्न (7) – 12:30 बजे घड़ी के घंटे की सुई दक्षिण की ओर है तो मिनट की सुई किस दिशा की ओर होगी?
(अ) पश्चिम
(ब) उत्तर
(स) पूर्व
(द) उत्तर पूर्व
उत्तर: 1. (स) 2. (अ) 3. (ब) 4. (स) 5. (अ) 6. (द) 7. (ब)