6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jamia Millia Islamia में अब पढ़ाई होगी महंगी, अब इस विषय की फीस 6,700 से बढ़कर हो गई 9,475 रुपये, जानें अन्य कोर्सों की फीस डिटेल

JMI: दूसरे विषयों के साथ ही विज्ञान विषय का भी फीस बढ़ा है। भूगोल, गणित और भौतिकी में बीएससी करने वाले छात्रों को अब 10,475 रुपये प्रति वर्ष देने होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 20 Mar 2025, 1:37 PM IST

Jamia Millia Islamia

Jamia Millia Islamia

Jamia Millia Islamia(JMI) विश्वविद्यालय के UG और PG कोर्सों की ट्यूशन फीस में इस साल 19% से 41% तक वृद्धि की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ह्यूमैनिटीज, सोशल साइंस और साइंस से जुड़े कोर्सों की फीस में सबसे अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, तकनीकी और व्यावसायिक कोर्सों की फीस में भी बदलाव किया गया है। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

यह खबर पढ़ें:-AIIMS NORCET 8: एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया का समय हो रहा खत्म, जल्द ऐसे करें आवेदन

Jamia Millia Islamia: अलग-अलग विभागों की बढ़ी फीस

UG और PG कोर्सों में फारसी विभाग में दाखिला लेने वाले छात्रों की फीस 41.41% बढ़ गई है, जिससे वार्षिक शुल्क 6,700 रुपये से बढ़कर 9,475 रुपये हो गया है। इसी तरह, अरबी विभाग में भी 37.5% की वृद्धि हुई है, जिसके बाद फीस 7,200 रुपये से बढ़कर 9,875 रुपये हो गई है। बीए (टर्किश, फ्रेंच, स्पेनिश) कोर्सों में भी 37.15% की बढ़ोतरी के साथ फीस अब 9,875 रुपये हो गई है। राजनीति विज्ञान, इतिहास और समाजशास्त्र में एमए व बीए करने वाले छात्रों, साथ ही चार वर्षीय बहुविषयक बीए प्रोग्राम के लिए फीस 32.99% बढ़कर 7,425 रुपये से 9,875 रुपये हो गई है। बीकॉम (ऑनर्स) की फीस भी इतनी ही बढ़ोतरी के साथ 9,875 रुपये वार्षिक हो गई है।

यह खबर पढ़ें:- India Post GDS Merit List 2025: कब जारी होगा जीडीएस 1st मेरिट लिस्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक

Jamia Millia Islamia admission: साइंस और टेक्निकल कोर्सों की बढ़ी फीस

दूसरे विषयों के साथ ही विज्ञान विषय का भी फीस बढ़ा है। भूगोल, गणित और भौतिकी में बीएससी करने वाले छात्रों को अब 10,475 रुपये प्रति वर्ष देने होंगे, जो पिछले वर्ष 7,800 रुपये था। यह 34.29% की वृद्धि दर्शाता है। इंजीनियरिंग कोर्सों में भी बदलाव हुआ है। बीटेक प्रोग्राम की फीस 19.04% बढ़कर 16,150 रुपये से 19,225 रुपये हो गई है। एमटेक की वार्षिक फीस अब 21,375 रुपये होगी, जो पहले 18,350 रुपये थी, यानी 16.48% का इजाफा हुआ है।

यह खबर पढ़ें:-REET 2024 को लेकर आया अहम अपडेट, जानें कब जारी होगा रीट आंसर-की

Jamia Millia Islamia Fees: लॉ कोर्स के लिए अब इतना देना होगा फीस


कानूनी कोर्सों की बात करें तो बीए एलएलबी और एलएलएम प्रोग्राम के लिए छात्रों को अब 17,850 रुपये प्रति वर्ष चुकाने होंगे, जो पहले 15,000 रुपये था। इसमें 19% की वृद्धि हुई है। इस बढ़ी हुई फीस को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

यह खबर पढ़ें:-BHU निर्माण के लिए काशी नरेश ने रख दी थी अजीब-ओ-गरीब शर्त, पंडित मदन मोहन मालवीय ने पूरा कर बनवाया प्रसिद्ध विश्वविद्यालय