इस परीक्षा के लेवल-1 में 4,61,321 रजिस्टर्ड अभ्यर्थियों में से 4,06,953 परीक्षा में शामिल हुए। वहीं लेवल-2 में 10,83,197 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिनमें से 9,70,303 परीक्षा में उपस्थित रहे। कुल मिलाकर 15,44,518 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया, और 13,77,256 ने परीक्षा दी। बोर्ड ने 27 और 28 फरवरी को परीक्षा का आयोजन किया था। अब परीक्षार्थी आंसर-की और परिणाम की आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।