ताजा सर्वे में एकेडमिक इंफ्रास्ट्रक्चर, स्पोर्ट्स फैसिलिटीज और अन्य एरियाज को ध्यान में रख कर किया गया है। साथ ही यह भी देखा गया कि कोई इंस्टीट्यूट विदेशी स्टूडेंट्स को आकर्षित करने में कितना समर्थ है। आईआईएम कलकत्ता की ओर से जारी स्टेटमेंट में कहा गया है कि हमारे सीईएमएस और ईएससीपी यूरोप के साथ गठबंधन ने डबल डिग्री प्रोग्राम को सफल बनाया है। इसके अलावा विश्व के बड़े बिजनेस स्कूल्स के साथ स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के कारण आईआईएम कलकत्ता ने १०० स्कूलों के साथ टाई अप किया है। वर्ष २०१७-१८ में आईआईएम के कुल १३३ स्टूडेंट्स ने एक्सचेंज प्रोग्राम में हिस्सा लिया, जबकि पार्टनर स्कूलों के ८७ स्टूडेंट्स ने आईआईएम कलकत्ता में अपना सेशन पूरा किया।