6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

GATE Admit Card 2025: गेट परीक्षा के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, इन डिटेल्स की मदद से करें डाउनलोड

GATE Admit Card 2025: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है।

2 min read
Google source verification
GATE Admit Card 2025

GATE Admit Card 2025: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। गेट परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी होने वाला था। पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार, आज इसे जारी कर दिया गया है। ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। आधिकारिक वेबसाइट का पता है, gate2025.iitr.ac.in

2 जनवरी को जारी होने वाला था एडमिट कार्ड (GATE Admit Card 2025)

इससे पूर्व 2 जनवरी 2025 को एडमिट कार्ड जारी होने वाला था। लेकिन फिर इसे पोस्टपोनकर दिया गया और अब आज यानी कि 7 जनवरी 2025 को एडमिट कार्ड जारी किया जा रहा है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे में जल्द से जल्द एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। साथ ही एक फोटो और फोटो युक्त आईडी भी अपने साथ रखें।

यह भी पढ़ें- बिहार के इस गांव से निकलते हैं सबसे ज्यादा IAS-IPS, जानें क्या है खास

एडमिट कार्ड देखने के लिए जरूरी डिटेल्स

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसी डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी। इन डिटेल्स के बिना कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड नहीं देख पाएंगे।

यह भी पढ़ें- CS से ज्यादा इस ब्रांच को पसंद कर रहे हैं IIT Bombay के छात्र

परीक्षा का समय 

IIT Roorkee द्वारा दो शिफ्ट में 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 को गेट परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक। 

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें (GATE Admit Card Download 2025)

  • सबसे पहले ऊपर बताए गए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड का लिंक दिखेगा
  • इस लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन करें
  • लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा
  • इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें

क्या है गेट परीक्षा (GATE Exam Kya Hai)

इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए ये एक महत्वपूर्ण परीक्षा है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसके जरिए आईआईटी (प्रौद्योगिकी संस्थान) और IISc (भारतीय विज्ञान संस्थान) के विभिन्न पीजी कोर्सेज में दाखिला मिलता है। इस साल GATE परीक्षा का आयोजन IIT Roorkee द्वारा किया जा रहा है।


बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग