GATE 2025 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों को 1800 रुपये का आवेदन शुल्क भरना होगा। साथ ही एससी/एसटी/दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों और महिला उम्मीदवारों को 900 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। अगर कोई उम्मीदवार 03 अक्टूबर के बाद रजिस्ट्रेशन करते हैं तो लेट फीस के रूप में 500 रुपये देने होंगे। इस साल GATE परीक्षा का आयोजन Indian Institute Of Technology, Roorkee कर रही है। परीक्षा का आयोजन फरवरी 2025 में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में करवाया जाएगा।