अडानी की सैलरी सुनील भारती मित्तल, राजीव बजाज, पवन मुंजाल जैसे उद्योगपतियों के मुकाबले काफी कम है। यहां तक की उनकी सैलरी समूह के कई टॉप अधिकारियों से भी कम है। गौतम अदाणी की सैलरी उनकी कंपनियों के कुछ सीईओ से भी कम है। एईएल के सीईओ विनय प्रकाश को 69.34 करोड़ रुपए मिले। अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेडके मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत एस जैन को 11.23 करोड़ रुपए मिले, जबकि ग्रुप के सीएफओ जुगेशिंदर सिंह ने 10.4 करोड़ रुपए कमाए।