प्रश्न - भारत में गांवों की सही संख्या क्या है?
गूगल पर सर्च करें तो कई तरह की संख्याएं सामने आएंगी। ज्यादातर 6,40,000 को आस-पास हैं। हाल में जब भारत सरकार ने घोषणा की कि देश के सभी गांवों में बिजली पहुंचा दी गई है, तब यह संख्या 5,97,464 बताई गई। दरअसल यह संख्या राजस्व गांवों की संख्या है। वर्ष 2011 की जनगणना में राजस्व गांवों की संख्या 5,97,464 बताई गई थी। गांव की बस्ती, पुरवा जैसी कई परिभाषाएं हैं। यदि कुछ लोग कहीं घर बनाकर रहने लगें तो आधिकारिक रूप से उसे तब तक गांव नहीं कहेंगे, जब तक राजस्व खाते में उसका नाम दर्ज न हो जाए। शहरों के विकास के साथ हमारे देश में कई गांवों और बस्तियों का अस्तित्व खत्म भी होता जा रहा है, इसलिए यह संख्या बदलती रहती है।