पढ़ाई बीच में नहीं छुटे, इसके लिए मौलाना आजाद एजुकेशन फाउंडेशन और केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय स्कूली छात्राओं को वित्तीय सहायता मुहैया करवा रही है। हालांकि, यह सहायता मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी अल्पसंख्यक समुदाय से संबंध रखने वाली लड़कियों को दी जाएगी। इस छात्रवृत्ति के तहत इन समुदाय की छात्राएं बिना किसी आर्थिक परेशानी के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगी।