30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Goa Board 10th Result 2021: गोवा बोर्ड कक्षा 10 के नतीजे जारी, gbshse.gov.in से करें चेक

Goa Board 10th Result 2021: गोवा बोर्ड कक्षा 10 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट gbshse.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 12 Jul 2021, 5:27 PM IST

10th result

Goa Board 10th Result 2021: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने एसएससी यानि 10वीं कक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इससे पहले गोवा बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक शॉर्ट नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में कहा गया था कि एसएससी परीक्षा 2021 का रिजल्ट आज शाम 5 बजे के बाद जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद, स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट, gbshse.gov.in पर विजिट कर अपने नतीजे चेक कर सकेंगे। तय समय के मुताबिक रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Read More: UP B.Ed Exam date 2021: बीएड प्रवेश परीक्षा की तिथि 30 जुलाई, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

इन स्टेप से छात्र चेक कर सकेंगे रिजल्ट

गोवा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट यानी gbshse.gov.in पर जाएं। गोवा बोर्ड एसएससी रिजल्ट 2021 के लिए तय लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया पेज खुलेगा। यहां उम्मीदवार अपना लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करें। अब आपका जीबीएसएचएसई एसएससी रिजल्ट 2021 को डिजिटल स्कोर कार्ड के रूप में स्क्रीन पर ओपन किया जाएगा। स्टूडेंट्स अपने स्कोर कार्ड को डाउनलोड कर लें और हार्ड कॉपी निकाल कर सुरक्षित रख लें।

साइंस स्टूडेंट्स 15 दिनों पहले दी जाएगी सूचना

इससे पहले कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के कारण गोवा बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। यह घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के द्वारा 23 मई, 2021 को सोशल मीडिया पर एक लाइव सेशन के दौरान की गई थी। रद्द की गई एसएससी परीक्षा के परिणाम तय वैकल्पिक मूल्यांकन पद्धति के मुताबिक तैयार किए गए हैं। मुख्यमंत्री की ओर से यह भी जानकारी दी गई थी कि जो स्टूडेंट्स एक या दो विषय में अनुत्तीर्ण होंगे, उन्हें इन परीक्षाओं को फिर से देने का मौका दिया जाएगा। दूसरी तरफ सफल घोषित ऐसे कैंडिडेट्स जो साइंस और डिप्लोमा स्ट्रीम में प्रवेश पाने के इच्छुक होंगे, उन्हें एक दिन के गोवा बोर्ड की 10वीं परीक्षा 2021 में भाग लेना होगा, जिसका आयोजन बोर्ड द्वारा किया जाएगा। इस परीक्षा के संबंध में स्टूडेंट्स को परीक्षा की निर्धारित तिथि से कम से कम 15 दिनों पूर्व सूचना दी जाएगी।

Read More: JEE Main phase 3rd 2021: अप्रैल सेशन के लिए 15 जुलाई को जारी होगा एडमिट कार्ड, jeemain.nta.nic.in से कर पाएंगे से डाउनलोड

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग