शैक्षणिक सत्र 2017 जून-जुलाई में आरटीई के अंतर्गत हुए फर्जी प्रवेश के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी यू.एन.राठौड़ ने गत दिनों पुलिस कमिश्नर और जिले के पुलिस थानों के इंस्पेक्टर को अभिभावकों के खिलाफ कार्रवाई करने का पत्र लिखा था। पुलिस कमिश्नर ने फर्जी प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का जिम्मा इंस्पेक्टर को सौंपा था। इसे करीब तीन माह हो चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी भी थाने में अभिभावकों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ है। डीईओ यू.एन.राठौड़ का कहना है कि कार्रवाई करने के लिए इंस्पेक्टरों को पत्र लिखा था।इसके बाद पुलिस की कार्रवाई कहां तक पहुंची, उसका पता नहीं है।