
Patrika
Patrika NewsTech Lab: यदि आप मीडिया में भविष्य बनाना चाहते हैं, तो पत्रिका समूह आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है। 'पत्रिका न्यूजटेक लैब' कार्यक्रम के माध्यम से योग्य और उत्साही युवाओं को मीडिया की आधुनिक विधाओं में ट्रेन किया जाएगा। यहां पर पत्रकारिता के साथ-साथ न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी को सीखने का मौका मिलेगा। इसके लिए चयनित अभ्यर्थियों को मानदेय भी दिया जाएगा।
इस कार्यक्रम के लिए वे सभी उम्मीदवार योग्य हैं, जिन्होंने किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की हो, हिंदी भाषा पर अच्छी पकड़ हो और अंग्रेजी की सामान्य समझ रखते हों। 26 वर्ष अधिकतम आयु सीमा निर्धारित की गई है।
इसके लिए अंतिम तिथि 31 मई 2025 तय की गई है।
चयन प्रक्रिया में सबसे पहले आवेदन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को राजस्थान के विभिन्न संस्करण मुख्यालयों में आयोजित एक लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। इस कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थियों को 02 वर्ष तक थ्योरी से ज्यादा प्रैक्टिकल ट्रेनिंग का मौका मिलेगा।
प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को मीडिया के पारंपरिक और डिजिटल दोनों स्वरूपों की गहन जानकारी दी जाएगी। इसमें अनुभवी प्रोफेशनल विशेषज्ञ न्यूज रिपोर्टिंग, स्टोरी टेलिंग, डेटा स्टोरी, स्टिंग ऑपरेशन, वीडियो एडिटिंग, वॉयस ओवर, सर्च इंजन एवं सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन, मल्टीमीडिया स्किल, ऑडियंस एंगेजमेंट, ग्राफिक डिजाइनिंग, एनिमेशन सहित मल्टीमीडिया की विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण देंगे।
आवेदन करने के लिए क्लिक करें
इस क्यूआर कोड को स्कैन कर के भी कर सकते है अप्लाई
इस ट्रेनिंग का खास पहलू यह है कि इसमें थ्योरी के बजाय प्रैक्टिकल नॉलेज पर अधिक जोर दिया जाएगा। प्रतिभागियों को मीडिया इंडस्ट्री के अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन मिलेगा और उन्हें 18,000/- से 20,000 रुपये प्रति माह मानदेय भी दिया जाएगा।
Updated on:
8 May 2025, 6:18 PM IST
Published on:
6 May 2025, 10:40 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.