1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

GUJCET 2020 Answer key जारी, सीधे यहां से करें चेक

GUJCET 2020 Answer key : गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (GUJCET 2020) की 'उत्तर कुंजी' जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 29 Aug 2020, 3:25 PM IST

आरपीएससी स्कूल व्याख्याता answer key विभिन्न विषयों की जारी

Kerala KEAM 2020 answer key

GUJCET 2020 Answer Key : गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (GUJCET 2020) की 'उत्तर कुंजी' जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार उत्तर किंजी को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gujcet.gseb.org है।

GUJCET 2020 का आयोजन 24 अगस्त को किया गया था। प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ अभ्यर्थी एक सितंबर शाम 5 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। यह परीक्षा फार्मेसी और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है।

ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
- अभ्यर्थी सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gujcet.gseb.org है।
- यहां अभ्यर्थियों को 'provisional answer key' दिखेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुल जाएगा।
-जहां अभ्यर्थियों को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और अन्य विवरण दर्ज कराना है।
-इसके बाद आपकी आंसर की खुल जाएगी जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।


कुल 1,25,781 उम्मीदवारों ने परीक्षा में बैठने के लिए आवेदन किया है। जीएसएचएसईबी द्वारा प्रशासित राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा में मेडिकल स्ट्रीम से 49,888 और गैर-मेडिकल स्ट्रीम से 75,519 पंजीकरण प्राप्त हुए हैं। अन्य 374 व्यक्तियों ने चिकित्सा और गैर-चिकित्सा दोनों विषयों के लिए पंजीकरण किया है।

गुजरात में डिग्री इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों और डिग्री और डिप्लोमा फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कक्षा 12 उत्तीर्ण करने के बाद और गुजरात के स्व-वित्तपोषित संस्थानों के लिए उम्मीदवार GUJCET 2020 के लिए उपस्थित हो सकते हैं।