
Facebook Fellowship Program 2021
Facebook Fellowship Program 2021: फेसबुक फेलोशिप एक वैश्विक कार्यक्रम है जो होनहार डॉक्टरेट विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए तैयार किया गया है। यह एक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग से संबंधित क्षेत्रों में नवीन और प्रासंगिक अनुसंधान में लगे विद्यार्थियों के लिए हैं। फेसबुक फेलोशिप प्रोग्राम 2021 के लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही, 1 अक्टूबर 2020 को समाप्त होने जा रही है। जो उम्मीदवार फेसबुक फेलोशिप 2021 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट, research.fb.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
फेसबुक फेलोशिप अवार्ड
पूरे शैक्षणिक वर्ष (अधिकतम दो वर्ष या 4 सेमेस्टर) के लिए ट्यूशन और फीस का भुगतान।
रहने और कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए ट्रैवल खर्चों के लिए 42,000 अमेरिकी डॉलर का वार्षिक स्टाइपेंड।
फेसबुक मुख्यालय में होने वाले वार्षिक ‘फेलोशिप समिट’ के लिए पेड विजिट।
पात्रता
उम्मीदवार का किसी भी देश के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या अन्य उच्च शिक्षा संस्थान में कंप्यूटर साइंस या इंजीनियरिंग में पीएचडी का छात्र होना चाहिए और फेसबुक फेलोशिप के दौरान उम्मीदवारों को फुल-टाइम पीएचडी में इनरोल रहना चाहिए।
फेसबुक फेलोशिप प्रोग्राम 2021 के अंतर्गत अप्लाईड स्टैटिस्टिक्स, एआर/वीआर कंप्यूटर ग्राफिक्स, एआर/वीआर फोटॉनिक्स एण्ड ऑप्टिक्स, एआर/वीआर फ्यूचर टेक्नोलॉजीस, कंप्यूटेशनल सोशल साइंस, कंप्यूटर विजन, डाटाबेस सिस्टम्स, इकनॉमिक्स एवं कंप्यूटेशन, मशीन लर्निंग, नेटवर्किंग, सोशल एवं इकनॉमिक पॉलिसी, मशीन लर्निंग, आदि क्षेत्र शामिल हैं।
ऐसे करें अप्लाई
फेसबुक फेलोशिप प्रोग्राम 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को research.fb.com/fellowship पर जाना होगा। यहां नोटिफिकेशन और अप्लाई ऑनलाइन का लिंक दिखाई देगा, जहाँ अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना होगा। आगे की टैब में आवेदन पत्र ओपन होगा, जिसमें मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करना होगा।
Published on:
28 Sep 2020, 4:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.