1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CTET Result December 2019: सीटेट रिजल्ट जारी, एक ही क्लिक में यहां से करें डाउनलोड

CTET Result December 2019: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीटेट परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपना परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 28 Dec 2019, 7:35 AM IST

CTET 2019 Result

CTET 2019 Result

CTET Result December 2019: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीटेट परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपना परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार इस वेबसाइट पर जाकर अपनी डिटेल्स सबमिट कर रिजल्ट CTET December Result चेक कर सकते हैं। सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 8 दिसंबर को किया गया था। ये परीक्षा देश के 110 शहरों में 20 भाषाओं में हुई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 2 बजे से 4.30 बजे चली थी। CTET के पेपर 1 में पास हुए उम्मीदवार कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं, पेपर 2 में जिन उम्मीदवारों ने भाग लिया था और जो इसमें पास हुए हैं वे अब कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। 5.42 लाख उम्मीदवार इस परीक्षा में पास हुए हैं। इनमें महिला उम्मीदवारों की संख्या 3,12,558 है, जबकि 2,29,718 पुरुष उम्मीदवार हैं। परिणाम डाउनलोड करने के लिए निचे डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है।

CTET December Result 2019 के लिए यहां क्लिक करें

सफल रहे उम्मीदवारों को सीटेट सर्टिफिकेट डिजिलॉकर से डाउनलोड करना होगा। सीटीईटी पास उम्मीदवारों को लॉग इन डिटेल्स जारी की जाएगी। लॉग इन डिटेल्स के जरिए वह अपना सर्टिफिकेट डाउनलॉड कर सकेंगे। लॉग इन डिटेल्स पास उम्मीदवारों के मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी। जल्द ही सर्टिफिकेट डिजिलॉकर में अपलोड कर दिए जाएंगे।

सीटेट परीक्षा
केन्द्रीय शिक्षक भर्ती परीक्षा या CTET परीक्षा केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद् (सीबीएसई) द्वारा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य सराकरी विद्यालयों में गुणवत्ता वाले तथा कुशल शिक्षकों की भर्ती करवाना होता है। वो विद्यार्थी जो सरकारी तथा अन्य अच्छे विद्यालयों में शिक्षक बनना चाहते हैं उनके लिए यह परीक्षा पहली सीढ़ी की तरह है। CTET का सर्टिफिकेट सरकारी विद्यालयों में शिक्षक की नौकरी पाने के लिए पहला कदम है। CTET उत्तीर्ण करने के बाद एक अभ्यर्थी केंद्र सरकार की शिक्षक की नौकरी जैसे कि KVS, NVS आर्मी शिक्षक, ERDO आदि के लिए आवेदन कर सकता है।