5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CUCET 2020 Answer Key: केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, यहां से करें डाउनलोड

CUCET Answer Key 2020: राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय ने देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में विभिन्न यूजी, पीजी और रिसर्च कोर्सेस में प्रवेश के लिए आयोजित...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 21 Sep 2020, 5:59 PM IST

CUCET Answer Key 2020

CUCET Answer Key 2020

CUCET Answer Key 2020: राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय ने देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में विभिन्न यूजी, पीजी और रिसर्च कोर्सेस में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाले CUCET 2020 के लिए ‘आंसर की’ जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार CUCET 2020 में उपस्थित हुए थे, वे अपने सम्बन्धित कोर्स के लिए ‘आंसर की’ आधिकारिक वेबसाइट, cucetexam.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से भी CUCET 2020 Answer Key डाउनलोड कर सकते हैं।

CUCET 2020 Answer Key डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें


केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानि सीयूसीईटी 2020 का आयोजन निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 18, 19 और 20 सितंबर 2020 को किया गया था। परीक्षा दो पालियों सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गयी थी। सीयूसीईटी के यूजी पाठ्यक्रमों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीटेक, इटीग्रेटेड कोर्सेस और अन्य शामिल हैं। इसी प्रकार पीजी कोर्सेस में एमए, एमएससी, एमकॉम, एमटेक और अन्य शामिल हैं।

CUCET Answer Key 2020: ऐसे करें डाउनलोड -
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cucetexam.in पर जाएं।
होम पेज पर download answer key से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
फिर एक नया पेज खुल जाएगा। मांगी गई सभी जानकारी दर्ज कर सबमिट करें।
आंसर-की आपके सामने स्क्रीन पर खुल जाएगी।
उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए संभाल कर रखें।