IBPS RRB Clerk PO Result 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन, आईबीपीएस ने रिजर्व लिस्ट के तहत प्रोविजनल अलॉटमेंट जारी कर दिया है। इसे देखने के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर देख सकते हैं। बता दें, अंतिम आवंटन आरक्षित लिस्ट संबंधित RRB द्वारा वास्तविक रिपोर्ट की गई रिक्तियों के आधार पर तैयार की जाती है।