
Indira Gandhi National Open University ( photo - IGNOU website )
इंदिरा गांधी नेशनल ऑपन यूनिवर्सिटी ने अपने सभी ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग के साथ साथ ऑनलाइन प्रोग्राम्स के लिए भी रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है। एडमिशन लेने के लिए अब आप 15 जुलाई, 2025 तक यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है।
आधिकारिक सूचना में लिखा है कि, ऑनलाइन लेनदेन करते समय कृपया बहुत सावधानी बरतें। अपने कार्ड का विवरण या ओटीपी किसी के साथ साझा न करें। जहां तक संभव हो, भुगतान करने के लिए अपने स्वयं के कार्ड/नेट बैंकिंग का उपयोग करें। आप यूपीआई के माध्यम से भी भुगतान कर सकते हैं, जिसमें भीम ऐप भी शामिल है। अंतर्राष्ट्रीय प्रभाग के छात्र उनके लिए उपलब्ध ऑनलाइन भुगतान विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन के लिए आपको निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
सूचना के अनुसार, इसके तहत जमा कराई गई रजिस्ट्रेशन फीस वापस नहीं की जाएगी। हालांकि एडमिशन फीस कुछ खास परिस्थितियों में वापस दी जा सकती है। जैसे कि अगर कोई छात्र एडमिशन कन्फर्म होने से पहले अपनी फीस वापस मांग लेता है तो उसकी फीस वापस कर दी जाएगी। इसके अलावा एडमिशन कन्फर्म होने के बाद आप फीस वापसी का अनुरोध करने वाले छात्रों को फीस का 15% काट कर बाकि पैसा लौटा दिया जाएगा। यह कटौती ज्यादा से ज्यादा 2,000 रुपये तक की हो सकती है। स्टडी मटेरियल की सॉफ्ट कॉपी लेने पर रजिस्ट्रेशन फीस काट कर बाकि पूरी फिस वापस कर दी जाएगी।
Updated on:
02 Jul 2025 05:47 pm
Published on:
02 Jul 2025 05:47 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
