
IIM
IIM कलकत्ता, IIT कानपुर और IIT मद्रास ने अपने जॉइंट पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम फॉर एग्जीक्यूटिव्स फॉर विजनरी लीडरशिप इन मैन्यूफेक्चरिंग (पीजीपीईएक्स-वीएलएम) प्रोग्राम के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह आवेदन शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए मंगवाए गए हैं। इस प्रोग्राम के लिए योग्य आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आवेदक 5 नवंबर 2018 तक आवेदन फॉर्म भरकर जमा करवा सकते हैं।
कैसे करें आवदेन
पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम फॉर एग्जीक्यूटिव्स फॉर विजनरी लीडरशिप इन मैन्यूफेक्चरिंग प्रोग्राम में एडमिशन के इच्छुक आवेदक वेबसाइट https://iimcal.ac.in/pgpexvlm-application-form-register पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन फॉर्म के साथ ही सभी आवेदकों को 3540 रुपए की आवेदन फीस भी जमा करनी होगी।
यह है योग्यता
इस प्रोग्राम में एडमिशन के लिए जरूरी है कि आवेदक फस्र्ट क्लास ग्रेजुएट इंजीनियर हो और उसने एसएलसी/ माध्यमिक से फस्र्ट क्लास माक्र्स या फस्र्ट डिविजन हासिल किया हो। आवेदकों के पास कार्य अनुभव होना भी जरूरी है। सेल्फ स्पॉन्सर्ड आवेदकों के पास न्यूनतम साढ़े चार साल और अधिकतम 10 साल का कार्य अनुभव होना जरूरी है।
जरूरी तारीखें
आवेदक 5 नवंबर 2018 तक आवेदन फॉर्म भरकर जमा करवा सकते हैं। लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों की घोषणा 16 नवंबर 2018 को की जाएगी। लिखित परीक्षा का आयोजन 9 दिसंबर 2018 को होगा। पीआई के लिए शॉर्ट-लिस्टेड आवेदकों की लिस्ट 14 दिसंबर 2018 को आएगी और पीआई 23 दिसंबर 2018 को आयोजित होगा।
कैसे होगा चयन
इस पीजी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए योग्य आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में तीन सेक्शंस होंगे जिनमें वर्बल एबिलिटी, क्वॉन्टिटेटिव एबिलिटी और इंजीनियरिंग एबिलिटी शामिल हैं। लिखित परीक्षा के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
Published on:
18 Sept 2018 03:30 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
