2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ayush NET 2018 : नवंबर में होगी परीक्षा, 20 सितंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंसेस (CCRAS) ने AYUSH NET 2018 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

2 min read
Google source verification

image

Jameel Ahmed Khan

Sep 17, 2018

AYUSH NET 2018

AYUSH NET 2018

सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंसेस (CCRAS) ने AYUSH NET 2018 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। सीसीआरएस सेंंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन योग एंड नेचूरोपैथी (सीसीआरवाईएन), सेंंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन यूनानी मेडिसिन (CCRUM), सेंंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन सिद्धा (CCRS) और सेंंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन होमीओपैथी (CCRH) की ओर से नवंबर में परीक्षा आयोजित करेगा।

यह भी पढ़ें : उच्च शिक्षा के लिए भारतीय स्टुडेंट्स के लिए ये हैं 6 बेहतरीन देश

आयुष राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) का आयोजन 13 नवंबर, 2018 को किया जाएगा। परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 20 सितंबर, 2018 को शुरू होगी। इच्छुक आवेदक आधिकारिक वेबसाइट ayush.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आयुष नेट का आयोजन संबंधित स्ट्रीम में पीएचडी फैलोशिप (एसआरएफ) प्रदान करने के लिए किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने आयुष कि किसी भी स्ट्रीम में एमडी/एमएस कर रखा हो या स्नातक के साथ पांच साल का अनुभव हो तो वे इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। 1 जनवरी, 2019 के अनुसार, परीक्षा के लिए ऊपरी आयु सीमा 32 वर्ष है।

यह भी पढ़ें : CBSE का नियम राज्य बोर्ड पर भी लागू : मद्रास हाईकोर्ट

परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाएगी। पार्ट 1 (Aptitude section) और पार्ट 2 (Subject specific section : आयुर्वेदा, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्धा और होमीओपैथी)। परीक्षा कुल 120 marks की होगी। परीक्षा दिल्ली एनसीआर, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और गुवाहाटी में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

यह भी पढ़ें : Innovations को अपनाएं विधि शिक्षण संस्थान : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों से एक हजार रुपए परीक्षा शुल्क के रूप में लिए जाएंगे। हालांकि, ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 250 रुपए अदा करने होंगे।

जरूरी तिथि
-परीक्षा तिथि : 13 नवंबर, 2018

-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरूआत : 20 सितंबर, 2018

-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि : 3 अक्टूबर, 2018

-परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 4 अक्टूबर, 2018

-एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि : 23 अक्टूबर, 2018