जीरा वाटर, मेथीदाना क्लींजिंग और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में कारगर होता है। डायट में प्रोटीन के लिए विभिन्न तरह के स्प्राउट्स, मोठ, मूंग, राजमा, लोबिया का इस्तेमाल कर सकते हैं। रोजाना एक गिलास दूध कैल्शियम, प्रोटीन और हार्मोनल बैलेंस में मदद करता है। यह याद रखना है कि भूखा नहीं रहना है। इसलिए मील की फ्रीक्वेंसी सही होनी चाहिए। फ्रूट्स, वेजिटेबल, ’यूस और ट्रेडिशनल फूड्स पर फोकस होना चाहिए। आर्टिफीशियल शुगर और जिमिंग के लिए मील सप्लीमेंट्स व कार्बोनेटेड बेवरेज से काफी नुकसान हो सकता है। इसलिए ’यादा से ’यादा पानी और आठ से दस घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी है। एक हैल्दी डायट से लोगों ने छह महीने में 26 किलो तक वेट रिड्यूस किया है।