घर पर छोटा सा गेट टू गेदर हो, शादी या फिर गोदभराई। मौका कोई भी हो खूबसूरत और दूसरों से अलग दिखना आपका हक है। अगर आने वाले कुछ दिनों में ऐसा ही कोई फंक्शन आपके घर पर होने वाला है और आउटफिट के डिजाइन को लेकर आप कंफ्यूज हो रही हैं तो इस समस्या का हल हम निकाल देते हैं। हाल ही में संपन्न हुए लैक्मे फैशन वीक की इन आउटफिट पर दोबारा नजर डालें, शायद कोई ऑप्शन आप पर भी जंच जाएं।