27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब आया प्री वैडिंग पैकेज का ट्रेंड, छह महीने पहले ही शुरु हो जाते हैं ग्रूम-ब्राइड सेशन

ग्रूमिंग पैकेज में सैलून डायटीशियन, मेकअप और फैशन स्टाइलिंग के लिए दे रहे हैं सर्विसेज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 4 Sep 2018, 10:00 AM IST

Fashion,Wedding,Marriage,lifestyle,relationship,romance,love affair,relationship tips in hindi,lifestyle tips in hindi,fashion tips in hindi,

relationship tips in hindi, lifestyle tips in hindi, wedding, marriage, love affair, romance, fashion tips in hindi, fashion, lifestyle, relationship

सॉफ्टवेयर इंजीनियर अजय शर्मा की शादी को अभी लगभग छह महीने बाकी हैं, लेकिन वे अभी से ही अपनी ग्रूमिंग पर काम कर रहे हैं। उन्होंने एक नामी सैलून से छह महीने का प्री वेडिंग पैकेज लिया है। वहीं उनकी लाइफ पार्टनर बनने जा रहीं अनीता भी स्पेशल दिखने के लिए ग्रूमिंग टिप्स ले रही हैं। यह कहानी देश में तेजी से डवलप हो रहे ट्रेंड की है, जिसे प्री ग्रूम सेशन के नाम से जाना जा रहा है।

दरअसल पहले जहां ब्राइड और ग्रूम अपने लुक को डवलप करने के लिए एक महीने पहले से कवायद शुरू करते थे, अब वही लुक और लाइफ स्टाइल में बदलाव के लिए छह महीने पहले का समय लेने लगे हैं। यंगस्टर्स के इस एक्साइमेंट को देखते हुए अब मेट्रो सिटीज के सैलून्स भी उनके लुक से लेकर उनकी स्टाइलिंग के लिए स्पेशल पैकेज और सेशन देने लगे हैं। छह महीने के सेशन में कपल्स को हेयरस्टाइल से मेकअप और फूड से लेकर वेडिंग क्लोथ तक के सलेक्शन में उनकी मदद करते हैं। इस पैकेज में सैलून की ओर से डाइटीशियन, मेकअप आर्टिस्ट और फैशन डिजाइनर जैसे लोगों की एडवाइज और हैल्प दी जाती है। सैलून्स से मिली जानकारी के अनुसार यंग कपल्स अब प्री ग्रूम सेशन में काफी इंटरेस्ट लेने लगे हैं।

गर्ल्स का ज्यादा इंटरेस्ट
एक्सपर्ट्स का कहना है कि बॉयज भी इनमें इंटरेस्ट लेने लगे हैं, लेकिन ओवरऑल गर्ल्स का इंटरेस्ट ज्यादा है। गर्ल्स ग्रूम के साथ इन सेशंस को अटेंड करती हैं। सैलून एक्सपर्ट मीनाक्षी सोलंकी ने बताया कि इन सेशंस में ब्राइड और ग्रूम दोनों का फोकस नैचुरल और रिफ्रेशिंग लुक होता है, इनमें स्किन को लेकर काफी ध्यान देने हैं। वहीं यंगस्टर्स का कहना है कि उन्होंने इन सेशन को इसलिए ऑप्ट किया है, क्योंकि इसके जरिए उन्हें एक पूरी टीम मिलती है और हर तरह के एक्सपर्ट की सलाह से आप अपने आप को डवलप करते हैं।

हैल्थ और वैल्थ दोनों तरह से इस तरह के सेशन फायदेमंद है। आरिफ खान ने बताया कि उन्हें इस सेशन में डॉक्टर्स से लेकर हेयरस्टाइलिस्ट की एडवाइज मिल रही हैं। भव्य शर्मा ने बताया कि मेरी स्किन में पिगमेंटेशन की समस्या थी, लिहाजा मैंने इस सेशन को ऑप्ट किया। इसमें फूड से लेकर स्टाइलिंग की टिप्स एक्सपर्ट की ओर से दी जा रही है।

मैरिड सेलिब्रिटी कपल्स पर भी फोकस
एक्सपर्ट का कहना है कि सिक्थ मंथ प्री ग्रूम सेशन में यंगस्टर्स को हैल्थ और ग्रूमिंग से जुड़े सभी आस्पेक्ट को बताया जाता है। इन सेशन में यंगस्टर्स का फोकस हाल ही शादी के बंधन में बंध चुके सेलिब्रिटी जैसे अनुष्का-विराट, सोनम और आनंद पर भी रहता है। कपल्स उनकी ही तरह अपनी ग्रूमिंग भी चाहते हैं।

बड़ी खबरें

View All

रिलेशनशिप

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य