
IIM Rohtak
IPMAT 2020 Result : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, रोहतक ने IPMAT 2020 प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो विद्यार्थी इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (IPMAT) परीक्षा में शामिल हुए वह आधिकारिक वेबसाइट iimrohtak.ac.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं। बता दें, लंबे समय से छात्र परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे थे, लेकिन कोरोना वायरस के कारण रिजल्ट आने में देरी हुई है।
IIM रोहतक हर साल फाइव ईयर इंटीग्रेटेड कोर्स में एडमिशन के लिए IPMAT परीक्षा आयोजित करता है. जिन छात्रों को IPMAT 2020 से शॉर्टलिस्ट किया गया है, वे एडमिशन के अगले चरण के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
IPMAT 2020 Result ऐसे करें चेक
विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimrohtak.ac.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए 'IPMAT 2020 SHORTLISTING OF PI’ के लिंक पर क्लिक करें। आगे की टैब में मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। जानकारी दर्ज करने के साथ ही परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।
Published on:
16 Aug 2020 01:15 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
