IIMC, नई दिल्ली से करें उर्दू जर्नलिज्म का PG डिप्लोमा कोर्स
IIMC: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), नई दिल्ली ने हाल ही उर्दू जर्नलिज्म कोर्स में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
IIMC, journalism, education news in hindi, education, PG diploma course, urdu, english, Education, delhi university, IIMC, career courses, education news in hindi, career tips in hindi,
IIMC: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), नई दिल्ली ने हाल ही उर्दू जर्नलिज्म कोर्स में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। प्रवेश शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए किए जाएंगे। कुल 17 सीटों के लिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर, भरकर व सत्यापित दस्तावेजों को संलग्न कर दिए गए पते पर भेज सकते हैं। 01 अगस्त, 1994 व उसके बाद जन्में स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि: 29 जुलाई, 2019
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान आदि से किसी भी संकाय में बैचलर्स डिग्री प्राप्त होना अनिवार्य है। ऐसे स्टूडेंट्स जो बैचलर्स के फाइनल ईयर में प्रवेश करेंगे या फिर अध्ययनरत हैं, वे आवेदन के लिए योग्य हैं।
चयन प्रक्रिया : एंट्रेंस एग्जाम में प्राप्त मेरिट अंकों के अलावा साक्षात्कार में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर कैंडिडेट को एडमिशन दिया जाएगा। परीक्षा का माध्यम उर्दू भाषा रहेगा।