जिन स्टूडेंट्स को कॉलेज आवंटित हुए हैं, उन्हें २ जुलाई तक रिपोर्टिंग सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा। स्टूडेंट जरूरी दस्तावेजों के साथ ही वेबसाइट पर दिए गए अंडरटेकिंग फॉर्म भर कर ले जाना न भूलें। यहां उन्हें अब यह तय करना होगा कि उन्हें आवंटित हुए कॉलेज और ब्रांच में ही एडमिशन लेना है या फिर वे अगले राउंड्स के आवंटन का इंतजार करना चाहते हैं। उनका जो भी निर्णय हो, लेकिन फिलहाल उन्हें एक बार तो सेंटर पर
जाकर रिपोर्ट करना ही होगा।