29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आईआईटी हैदराबाद ने की 7 ऑनलाइन पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा, वर्किंग प्रोफेशनल्स को मिलेगा इसका लाभ

  इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी हैदराबाद ने वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए सात पाठ्यक्रमों की घोषणा की है। बीटेक और दो साल का अनुभव रखने वाले युवा इन पाठ्यक्रमों के लिए योग्य आवेदक माने जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 25 Jun 2021, 9:01 PM IST

iit hyderabad

नई दिल्ली। वर्किंग प्रोफेशनल्स की एक बड़ी खबर है। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी हैदराबाद ( IIT Hyderabad ) ने अगस्त 2021 से वर्किंग प्रोफेश्‍नल्‍स के लिए 7 सात ऑनलाइन MTech प्रोग्राम और एक ऑनलाइन MDS प्रोग्राम चालू शिक्षा सत्र से शुरू करने की घोषणा की है। साल 2020 में इंस्टिट्यूट ने 06 इंडस्‍ट्री-ओरिएंटेड MTech कार्यक्रम शुरू किए थे। इस बार सात ऑनलाइन MTech कार्यक्रम और एक ऑनलाइन MDS प्रोग्राम शुरू किया गया है। बता दें कि IIT हैदराबाद देश के टॉप 10 तकनीकी संस्थान में से एक है।

Read More: IGNOU: इग्नू ने एस्ट्रोलॉजी में मास्टर कोर्स किया लॉन्च, इन्हें माना जाएगा आवेदन के योग्य

आईआईटी हैदराबाद ने वर्किंग प्रोफेश्‍नल्स के लिए जिन सात पाठ्यक्रमों की घोषणा की है, उनमें ये शामिल हैं।

1. इंडस्ट्रियल मैटेलर्जी 2. EV टेक्‍नोलॉजी 3. कम्प्यूटेशनल मकेनिक्‍स 4. इंटीग्रेटेड कम्प्यूटेशनल मटीरियल इंजीनियरिंग 5. कम्‍यूनिकेशन एंड सिग्नल प्रोसेसिंग 6. पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और पावर सिस्टम (PEPS) 7. माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक और वीएलएसआई।

आवेदन की अंतिम तारीख 07 जुलाई 2021

संस्थान के विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न विषयों और स्‍ट्रीम में ऑनलाइन Mtech/MDS कोर्स ऑफर किए जाते हैं। प्रत्येक कोर्स में मुख्य और वैकल्पिक कोर्स और परियोजना कार्य शामिल हैं। उम्मीदवार ध्यान रखें एडमिशन के लिए आवेदन करने की लास्‍ट डेट 07 जुलाई, 2021 है।

प्रवेश के लिए बीटेक और 2 साल का अनुभव जरूरी

Mtech कोर्स में एडमिशन के लिए संबंधित डिग्री में फर्स्‍ट क्‍लास BE/BTech/समकक्ष डिग्री के साथ योग्यता के बाद 2 साल का औद्योगिक अनुभव जरूरी है। MD कोर्स के लिए योग्‍यता के साथ 2 साल का औद्योगित अनुभव जरूरी है। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए डिटेल जानकारी उम्मीदवार आईआईटी हैदराबाद की आधिकारिक वेबसाइट पर iith.ac.in पर जाकर हासिल कर सकते हैं।

Read More: IISc बेंगलुरु और IBM ने हाइब्रिड क्लाउड रिसर्च लैब किया लॉन्च, देश में एआई नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

Web Title: IIT Hyderabad Announces Online Mtech And MDES Program For Working Professionals

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग