India Post Vacancy: भारतीय डाक विभाग (India Post) ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के कुल 21413 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म निकाले थे। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार, जिन्होंने 10वीं कक्षा पास कर रखी है और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, वे बिना देर किए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख आज यानी 3 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।