30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

INI CET Exam 2021: 26 डॉक्टरों ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, आईएनआई सीईटी परीक्षा स्थगित करने की मांग की

INI CET Exam 2021: डॉक्टरों ने आईएनआई सीईटी परीक्षा 2021 को स्थगित करने की मांग की है। 26 डॉक्टरों ने इस बात को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 7 Jun 2021, 7:12 PM IST

medical exam 2021

INI CET Exam 2021: डॉक्टरों ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( Indian Institute of Medical Sciences) द्वारा 16 जून को आयोजित होने वाली आईएनआई सीईटी परीक्षा 2021 को स्थगित करने की मांग की है। 26 डॉक्टरों ने इस बात को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। INI CET परीक्षा मेडिकल साइंस के क्षेत्र में हायर एजुकशन प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

पीएमओ से मिले आश्वासन को घोर उल्लंघन ?

अधिवक्ता वकील पल्लवी प्रताप की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि 16 जून को आईएनआई परीक्षा को आयोजित कराना प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा NEET PG परीक्षा 2021 को लेकर चार महीने के लिए स्थगित करने के संबंध में दिए गए आश्वासन की घोर अवहेलना है। पीएमओ से यह भी कहा गया था कि परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों को कम से कम एक महीने का समय दिया जाए।

दरअसल, एम्स नई दिल्ली तथा अन्य एम्स, जिपमेर पांडिचेरी, निमहैंस बैंगलोर, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ आदि केंद्रीय मेडिकल संस्थान स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अलग से परीक्षा आयोजित नहीं किय जाता है। इन सब प्रवेश परीक्षाओं के स्थान पर एक नए रूप में एकीकृत इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इम्पोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट एम्स द्वारा आयोजित किया जाता है।

Web Title: ini cet exam 202 doctors demand to postpone exam

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा