30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईशा अंबानी जिस यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं, उसकी एल्युमिनाई लिस्ट में हैं दुनिया के सैकड़ों दिग्गज, जानें

ईशा अंबानी जिस यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं, उसकी एल्युमिनाई लिस्ट में हैं दुनिया के सैकड़ों दिग्गज, जानें...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dilip Chaturvedi

•

Updated: 8 May 2018, 1:50 PM IST

isha ambani

isha ambani

1701 में स्थापित येल यूनिवर्सिटी एक निजी संस्था है। यह कला और विज्ञान में 2000 अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम ऑफर करता है। इसमें 65 से ज्यादा विभाग और कोर्स हैं। विश्वविद्यालय में 3600 फैकल्टीज और 11000 छात्र हैं, जिनमें करीब 1872 विदेशी छात्र हैं। यहां की ट्यूशन फीस है करीब 48,000 डॉलर। यह दुनिया के बेहतरीन विश्वविद्यालय में से एक हैं। यह विश्वविद्यालय इन दिनों ईशा अंबानी की वजह से सुर्खियों में है, क्योंकि भारत के सबसे धनी मुकेश अंबानी की बेटी इसी विश्वविद्यालय की एल्युमिनाई हैं। हम आपको बताना चाहते हैं कि ये यूनिवर्सिटी सिर्फ अमेरिका के ही प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक नहीं है, बल्कि यह विश्वभर में अपनी प्रतिष्ठा के लिए प्रसिद्ध है। विदेश में स्टडी करने वालों के लिए इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन पाना एक सपने की तरह होता है।

कोर्स...
इस यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग, आर्ट एंड ड्रामा, लॉ, नर्सिंग, ह्यूमिनिटीज, मैनेजमेंट, आर्किटेक्चर आदि से संबंधित विषयों के कई यूजी पीजी कोर्स कराए जाते हैं। यह यूनिवर्सिटी खासतौर पर मैनेजमेंट स्टडी के लिए फेमस है।

एडमिशन अलर्ट...
इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन पाना आसान नहीं है, यहां एडमिशन पाने के लिए कई परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है। मसलन, प्रवेश कोर्सों के अनुसा, अलग-अलग परीक्षाओं और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर होता है। इंजीनियरिंग और साइंस से संबंधित कुछ कोर्सों में प्रवेश ग्रेजुएट रिकॉर्ड एग्जामिनेशन के जरिए होता है। मैनेजमेंट कोर्सों के लिए जीमैट के स्केर पर दिया जाता है। जीमैट में एनालिटिका राइटिंग, असेसमेंट, इंटीग्रेटिड रीजनिंग, क्वांटिटेटिव और बरबल स्क्ल्सि का परीक्षण किया जाता है। इसके अलावा अन्य कोर्सों में प्रवेश के लिए सैट परीक्षा और शैक्षणिक योग्यता के जरिए होता है।

स्कॉलरशिप...
येल यूनिचर्सिटी में कोर्सों के अनुसार, फीस का स्ट्रक्चर अलग-अलग निर्धारित है। फीस के अतिरिक्त होस्टल का खर्चा करीब पांच से छह लाख रुपए आता है। यूनिवर्सिटी में स्कॉलरशिप जीमैट और सैट जैसे एग्जाम में स्कोर के अलावा शैक्षणिक योग्यता के आधार पर काउंसलिंग के निर्णय अनुसार प्रदान की जाती है।

एल्युमिनाई...
ईशा अंबानी एक ऐसी यूनिवर्सिटी की एल्युमिनाई हैं, जिसकी एल्युमिनाई सूची में वल्र्ड की कई दिग्गज हस्तियां शुमार हैं। इनमें जॉज डब्ल्यू बुश, विलियम क्लिंटन, जैसे अमरीकी पे्रसीडेंट, फादर ऑफ अमरीकन फुटबॉल, एकेडमी अवॉर्ड ऑस्कर पुरस्कार विजेता मैरिल स्ट्रीप जैसे न जाने कितने नाम शामिल हैं।

मेरिल स्ट्रीप
पॉल न्युमैन
जॉर्ज हर्बर्ट वॉकर बुश
एडवर्ड नॉर्टन
हिलेरी रोढम क्लिंटन
क्लेयर डेनस
जोडी फोस्टर
जॉर्ज वॉकर बुश
एलि व्हिटनी
एंडरसन कूपर
क्लेरेंस थॉमस
विलियम क्लिंटन
जेनिफर कोनेली
एरो सारिनेन
विल्बर रॉस
लुइस ब्लैक
ईशा अम्बानी
जॉन आर. बोल्टन
बेन कार्सन
रोनान फैरो
ओलिवर स्टोन
सिगौरनी व्हिवर
पॉल क्रूगमैन
एंजेला बैसेट
हेनरी विंकलर
पॉल गियअमती
कोल पोर्टर
सेम्युल एफ.बी. मोर्स
विलियम होवर टाफ्ट
सारा गिलबर्ट
जेराल्ड फोर्ड
जॉन कैरी
ल्युपिटा न्योंगो
जेम्स फ्रेंको
सैम वॉटर्स्टन
बॉब वुडवर्ड
सोनिया सोटोमायोर
डिक चेनी
नोर्मेन फोस्‍टर
इंद्रा नूई
नाथन हैल
फरीद जकारिया
फ्रांसेस मैकडोरमंड
ग्रेस हूपर
डेविड ड्युचोवनी

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग