30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ITBP Constable Recruitment 2025: आईटीबीपी कांस्टेबल के लिए आवेदन का आज अंतिम, ऐसे करें अप्लाई

ITBP: यह प्रक्रिया 4 मार्च 2025 को शुरू हुई थी और अंतिम तारीख 2 अप्रैल 2025, रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 133 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 2 Apr 2025, 10:02 AM IST

ITBP Constable Recruitment 2025

ITBP Constable Recruitment 2025

ITBP Constable Recruitment 2025: भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) कांस्टेबल (स्पोर्ट्स कोटा) पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल 2025 को समाप्त हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया 4 मार्च 2025 को शुरू हुई थी और अंतिम तारीख 2 अप्रैल 2025, रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 133 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें:-होमगार्ड भर्ती के बाद BSSC ने अब इन पदों पर निकाली भर्ती, जान लें योग्यता सहित अन्य जरुरी जानकारी

ITBP Constable Recruitment 2025: जान लीजिये योग्यता


उम्मीदवारों की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।


आयु गणना के लिए कट-ऑफ तारीख 3 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है।


आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।


यह भर्ती केवल प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए है, जो पदक विजेता या अन्य निर्धारित मानकों को पूरा करते हों।


आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक अधिसूचना में योग्यता संबंधी विवरण अवश्य देख लेना चाहिए।


सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को 100 रूपये का आवेदन शुल्क देना होगा।


SC/ST और महिला उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है।

यह खबर भी पढ़ें:-NMRC: बिना लिखित परीक्षा के नोएडा मेट्रो में नौकरी पाने का मौका, लाखों में मिलेगी सैलरी

ITBP Constable Recruitment: ऐसे कर सकते हैं आवेदन


आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाना होगा।


इसके बाद आवेदन लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।


लॉग इन करके आवेदन पत्र भरें।


सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें।


आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।


भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल लें।

यह खबर भी पढ़ें:-JEE Mains 2025: एडमिट कार्ड के अलावा ये डॉक्यूमेंट ले जाना बेहद जरूरी, जान लें ड्रेस कोड सहित अन्य जरुरी गाइडलाइन

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा