इस भर्ती के माध्यम से कुल 20 पदों के लिए उम्मीदवारों को चुना जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (प्रयोगशाला तकनीशियन) के 7 पद, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (रेडियोग्राफर) के 3 पद, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ओटी तकनीशियन) के1 पद, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (फिजियोथेरेपिस्ट) के 1 पद पर बहाली होगी। इसके साथ ही हेड कांस्टेबल (केंद्रीय नसबंदी कक्ष सहायक) के 1 पद, कांस्टेबल (चपरासी) के 1 पद, कांस्टेबल (टेलीफोन ऑपरेटर सह रिसेप्शनिस्ट) के 2 पद, कांस्टेबल (ड्रेसर) के 3 पद और कांस्टेबल (लिनन कीपर) के 1 पद पर भर्ती होगी।