3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jamia Milia Islamia ने एंटरप्रेन्योरशिप में डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन मांगे

जामिया मिलिया इस्लामिया ने एंटरप्रेन्योरशिप, इनोवेशन और डिजाइन थिंकिंग में पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए 2018-19 में एडमिशन के लिए आवेदन मांगे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Jameel Ahmed Khan

•

Updated: 31 Jul 2018, 3:43 PM IST

Jamia Milia Islamia

Jamia Milia Islamia

जामिया मिलिया इस्लामिया ने एंटरप्रेन्योरशिप, इनोवेशन और डिजाइन थिंकिंग में पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए 2018-19 में एडमिशन के लिए आवेदन मांगे हैं। जो स्टूडेंट्स एंटरप्रेन्योर के रूप में कॅरियर बनाना चाहते हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। आईआईएम और आईआईटी के अनुभवी अध्यापकों के मार्गदर्शन में एडवांस्ड नॉलेज और स्किल्स पर जोर दिया जाएगा।

चयन की प्रक्रिया
इस कोर्स में आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यार्थियों को एंट्रेंस एग्जाम देना होगा। बीस सीटों के लिए होने वाले एग्जाम में 70 अंक की लिखित परीक्षा एवं 30 अंक का इंटरव्यू लिया जाएगा। एग्जाम का सेंटर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली ही होगा। मेरिट के आधार पर ही अभ्यार्थियों का चयन किया जाएगा। कोर्स की फीस यूनिवर्सिटी की ओर से 20,250 रुपए सालाना तय की गई है।

ये हैं कोर्स
एक वर्षीय इस पीजी डिप्लोमा कोर्स में दो सेमेस्टर होंगे। प्रत्येक सेमेस्टर में चार-चार विषय होंगे। दूसरे सेमेस्टर के दौरान इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग एवं प्रोजेक्ट वर्क भी शामिल होगा। इस दौरान इंडस्ट्रीज को विजिट करने के साथ ही एंटरप्रेन्योरशिप, इनोवेशन और डिजाइनिंग थिंकिंग से जुड़े प्रोजेक्ट वर्क का भी अध्ययन कर सकेंगे। इससे प्रेक्टिकल नॉलेज मिलेगी।

यह है योग्यता
कोर्स में प्रवेश के लिए यूजीसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। ऐसे विद्यार्थी जो ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में हैं और जिनका परिणाम एक अगस्त 2018 से पहले आ जाएगा, वे भी इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। एडमिशन के समय अंकतालिका जमा होगी। कोर्स के लिए किसी विशेष संकाय के छात्रों को वरीयता नहीं दी जाएगी।

कैसे करें आवदेन
आवेदक वेबसाइट http://jmicoe.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है, जिसकी अंतिम तारीख 31 जुलाई रखी गई है। ऑनलाइन आवेदन करते समय इमेल आइडी, मोबाइल नंबर, स्कैन फोटो एवं हस्ताक्षर, क्रेडिट कार्ड, नेटबैंकिंग और एटीम कार्ड होना चाहिए। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए सेंटर फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप जामिया मिलिया इस्लामिया, फोन नंबर 011-26980090(डायरेक्ट), 26981717 पर संपर्क कर सकते हैं।