scriptJEE Advanced 2020 Result: नतीजे कल सुबह 10 बजे होंगे जारी, एक ही क्लिक में ऐसे करें डाउनलोड | JEE Advanced 2020 Result | Patrika News

JEE Advanced 2020 Result: नतीजे कल सुबह 10 बजे होंगे जारी, एक ही क्लिक में ऐसे करें डाउनलोड

locationजयपुरPublished: Oct 04, 2020 12:31:30 pm

Submitted by:

Deovrat Singh

JEE Advanced 2020 Result: आईआईटी दिल्ली की ओर से ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस्ड 2020 के परिणाम 5 अक्टूबर, को सुबह 10 बजे जारी किए जाएंगे। परीक्षा में उपस्थित…

JEE Advanced 2020 Result: आईआईटी दिल्ली की ओर से ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस्ड 2020 के परिणाम 5 अक्टूबर, को सुबह 10 बजे जारी किए जाएंगे। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर अपने स्कोर देख सकेंगे।


जेईई एडवांस्ड की परीक्षा 27 सितंबर को आयोजित की गई थी। देश भर में 222 शहरों के 1000 परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में परीक्षा का आयोजन हुआ था। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच आयोजित की गई थी। जेईई एडवांस्ड परीक्षा में 96 प्रतिशत उम्मीदवार शामिल हुए थे।

IIT दिल्ली ने आधिकारिक नोटिस जारी कर सूचना दी है कि परीक्षा के परिणाम 5 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। सभी जेईई (एडवांस्ड) 2020 योग्य उम्मीदवारों को काउंसलिंग ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) में रजिस्ट्रर करना होगा। इस साल काउंसलिंग की प्रक्रिया 6 अक्टूबर से प्रारंभ होगी। सीटें मेरिट के आधार पर अलॉट की जाएंगी। इस साल सात के बजाय छह काउंसलिंग राउंड होंगे।

How To Check JEE Advanced Result 2020
स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए JEEE एडवांस्ड 2020 की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर लॉग इन करें। इसके बाद होमपेज पर दिए गए “JEE (Advanced) 2020 Result” पर क्लिक करें। आगे की टैब में मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें। जानकारी भरकर सबमिट करने के साथ ही स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो