अभी जेईई मेन परीक्षा की तारीखों की कोई अंतिम घोषणा नहीं की गई है। ताजा अपडेट के मुताबिक यह जून या अगस्त में आयोजित की जा सकती है। जेईई एडवांस की तारीखें जेईई मेन पर निर्भर करती हैं क्योंकि जेईई मेन के टॉप 3 लाख में रैंक पाने वालों को ही जेईई एडवांस ( JEE Advance ) में बैठने के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है। परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को रैंक के आधार पर आईआईटी, एनआईटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी और डीम्ड यूनिवर्सिटी में प्रवेश दिया जाता है।