उम्मीदवारों को सलाह:—
उम्मीदवार ध्यान दें, जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2021 में एक डिक्लेरेशन फॉर्म भी होगा जिसे छात्रों को भरना होगा। इस फॉर्म में COVID-19 से संबंधित सभी विवरण होंगे।
— भीड़ से बचने के लिए उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग समय से पहले अपने आवंटित जेईई एडवांस्ड परीक्षा केंद्रों तक पहुंचना चाहिए।
— उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर वैध आईडी प्रूफ के साथ अपना जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2021 लाना होगा।
— उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंगूठी, झुमके, कंगन आदि धातुओं वाली वस्तुओं को परीक्षा केंद्र में न ले जाएं।
— उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर मोबाइल, कैलकुलेटर, रफ पेपर आदि जैसी कोई भी वस्तु नहीं ले जा सकते।
— उम्मीदवार केवल पेन, पेंसिल और पारदर्शी बोतल में पीने का पानी जेईई एडवांस 2021 परीक्षा केंद्र तक ले जा सकते हैं।