29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JEE Advanced Result 2022: जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट घोषित, आरके शिशिर ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

जेईई एडवांस का रिजल्ट रविवार को घोषित कर दिया गया है। इसमें आरके शिशिर ने टॉप किया है। कुल 1,56,089 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अब रिजल्ट जारी हो चुका है। जेईई एडवांस परिणाम के अनुसार सामान्य वर्ग के लिए कट-ऑफ में इस साल वृद्धि हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 11 Sep 2022, 12:53 PM IST

JEE Advanced 2022 result out, Bombay zone's RK Shishir tops, Check Toppers List Here

JEE Advanced 2022 result out, Bombay zone's RK Shishir tops, Check Toppers List Here

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे की तरफ से आज यानी 11 सितंबर को जेईई एडवांस्ड 2022 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इंस्टिट्यूट द्वारा IIT JEE टॉपर्स के नाम भी जारी कर दिए गए हैं। IIT बॉम्बे ज़ोन के आर के शिशिर ने परीक्षा में टॉप किया है, उसके बाद IIT दिल्ली ज़ोन की तनिष्का काबरा ने टॉप किया है, जो लड़कियों में टॉपर हैं। रिजल्ट की घोषणा के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर जेईई एडवांस्ड 2022 मेरिट लिस्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।


IIT बॉम्बे जोन के आर के शिशिर जेईई एडवांस्ड 2022 की कॉमन रैंक लिस्ट में टॉप पर हैं। उन्होंने कुल 360 अंक में से 314 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, IIT दिल्ली जोन की तनिष्का काबरा ने महिला कैटेगरी में टॉप किया है, वे कॉमन रैंक लिस्ट में 16वें स्ठान पर हैं। उन्होंने 360 में से 277 अंक प्राप्त किए हैं।


1. आर के शिशिर
2. पोलु लक्ष्मी साई लोहित रेड्डी
3. थॉमस बीजू चिरामवेलिल
4. वांगपल्ली साई सिद्धार्थ
5. मयंक मोटवानी
6. पोलीसेट्टी कार्तिकेय
7. प्रतीक साहू
8. धीरज कुरुकुंडा
9. महित गढ़ीवाला
10. वेत्चा गनाना महेश


- रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- उसके बाद होमपेज पर दिखाई दे रहे रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर सबमिट करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अब इसे चेक कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट ले लें।


IIT बॉम्बे की ओर से जेईई एडवांस 2022 परीक्षा का आयोजन बीते 28 अगस्त, 2022 को किया गया था। परीक्षा देशभर में विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई थी। पेपर-1 का आयोजन सुबह 09 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक किया गया था। वहीं, पेपर-2 का आयोजन दोपहर 02.30 बजे से लेकर शाम 05.30 बजे तक हुआ था।


बता दें, जेईई एडवांस परिणाम के अनुसार सामान्य वर्ग के लिए कट-ऑफ में इस साल वृद्धि हुई है। कटऑफ 88.4 पर्सेंटाइल है। वहीं, ओबीसी , एससी, एसटी के उम्मीदवारों के लिए जेईई एडवांस की कट-ऑफ इस बार चार साल के निचले स्तर पर है। यह क्रमश: 67, 43.08 , 26.07 फीसदी है। ईडब्ल्यूएस का कटऑफ 63.11 रहा है।

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग