30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JEE Main 2025: जेईई मेन परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जल्द हो सकता है जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

JEE Main 2025: जेईई मेन 2025 सत्र 1 का आयोजन इसी महीने होने जा रहा है। यह परीक्षा 22 से 30 जनवरी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 5 Jan 2025, 3:37 PM IST

JEE Main Exam 2025

JEE Main Exam 2025

JEE Main Exam 2025: जेईई मेन 2025 सत्र 1 का आयोजन इसी महीने होने जा रहा है। यह परीक्षा 22 से 30 जनवरी 2025 के बीच आयोजित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे अब एग्जाम सिटी स्लिप का बेसब्री इंतजार कर रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही सिटी स्लिप को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in, jeemain.nta.nic.in पर जारी कर सकती है। सिटी स्लिप जल्द जारी किया जा सकता है।

यह खबर भी पढ़ें:-2025 Exam Calendar: JEE Main से लेकर NEET UG समेत होंगे ये एग्जाम, देखिए इस साल कब-कब हैं बड़ी परीक्षाएं

JEE Main 2025: परीक्षा से 4-5 दिन पहले जारी होगा एडमिट कार्ड


सिटी स्लिप के माध्यम से उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर की जानकारी ले सकते हैं। यह ध्यान देना जरूरी है कि सिटी स्लिप केवल परीक्षा शहर की जानकारी प्रदान करती है। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा। परीक्षा से 4-5 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें:-ये है भारत का सबसे बुद्धिमान राज्य

JEE Main Exam Date: ये है परीक्षा का शेड्यूल


जनवरी महीने में होने जा रहे परीक्षा शेड्यूल की बात करें तो BE/B.tech (पेपर-1) परीक्षा 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो शिफ्ट्स में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलेगी। पेपर-2, 30 जनवरी 2025 को होगी। यह परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें:-ये है भारत का सबसे कम पढ़ा-लिखा राज्य

ऐसे कर सकते हैं सिटी स्लिप डाउनलोड (How to download JEE Main 2025 City Slip)

सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।


वेबसाइट पर "JEE Main 2025 सिटी स्लिप" लिंक पर क्लिक करना होगा।


अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।


डाउनलोड के ऑप्शन से सिटी स्लिप डाउनलोड कर लें।

यह खबर भी पढ़ें:-Prashant Kishor Education : Jan Suraaj के संस्थापक प्रशांत किशोर की पढ़ाई-लिखाई के ‘रहस्य’ का हो गया खुलासा