जेईई मेन 2025 में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से सवाल पूछे जाएंगे। इस बार परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया है। सेक्शन बी में कोई वैकल्पिक प्रश्न नहीं होंगे, बल्कि प्रत्येक विषय से 5 अनिवार्य प्रश्न होंगे। यह परीक्षा 13 भाषाओं में होगी। यह परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती के अलावा असमिया, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू समेत 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।