31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JEE Main Result 2021: किसी भी समय ऐलान हो सकता जेईई मेन सेशन 4 का परीणाम

परिणाम जांचने के लिए उम्‍मीदवारों को वेबसाइट पर जाना होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 13 Sep 2021, 1:05 AM IST

JEE Main Result 2021

JEE Main Result 2021

JEE Main Result 2021: जेईई मेन सेशन 4 का परीणाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) किसी भी समय ऐलान कर सकती है। परीक्षा में शामिल कैंडीडेट अपना परिणाम अधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic. in और ntaresults.nic.in पर जांच सकते हैं।

परिणाम जांचने के लिए उम्‍मीदवारों को वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद छात्रों को अपना परिणाम देखने के लिए JEE Main के एडमिट कार्ड पर रोल नंबर और अन्य जानकारी देनी होगी।

ये भी पढ़ें: REET Admit Card 2021 : जल्द जारी होंगे BSER एडमिट कार्ड, देखें परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

7.32 लाख छात्र उपस्थित दर्ज की थी

NTA, JEE मेन 2021 परिणाम के किसी भी पुनर्मूल्यांकन या पुन: जांच पर विचार नहीं करेगा यानी आज घोषित किया गया परिणाम फाइनल होगा। जेईई मेन 2021 के चौथे अटेम्प्ट में लगभग 7.32 लाख छात्र उपस्थित दर्ज की थी। JEE मेन 2021 के टॉप 2 लाख 50 हजार उम्मीदवार JEE एडवांस आईआईटी प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे।

कैसे जांचे जेईई के परिणाम

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic पर जाएं। जेईई मेन 2021 सत्र 4 के परिणाम लिंक पर क्लिक करें। एग्जाम सेशन, आवेदन संख्या, जन्म तिथि दर्ज करें। JEE मेन 2021 रिजल्ट कॉपी डाउनलोड करें।

एनटीए सेशन 4 के परिणामों के साथ कट-ऑफ और ऑल इंडिया टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को उनकी पसंद और जेईई मेन 2021 के ऑल इंडिया रैंक (AIR) के आधार पर सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया के जरिए दाखिला दिया जाएगा। इसे केंद्रीय सीट आवंटन बोर्ड (CSB) या ज़ॉइंट सीट अलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) की देखरेख में किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा