JEE Mains Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) एनटीए ने 10 अप्रैल, 2023 की परीक्षा के लिए जेईई मेन्स (Joint Entrance Examination) एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। उम्मीदवार जो 10 अप्रैल, 2023 को होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे, वे एनटीए जेईई की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पारी सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डिटेल्स दर्ज कर डाउनलोड कर सकेंगे। यदि किसी उम्मीदवार को जेईई 2023 सत्र 2 के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो वह 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या jeemain@nta.nic.in पर ईमेल कर सकता है और हेल्प ले सकते हैं।