JEECUP Counselling 2025: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) आज, 3 जुलाई 2025 को JEECUP 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करने जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने UPJEE पॉलिटेक्निक काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर लिया है और विकल्प भरने की प्रक्रिया पूरी की है, वे आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। JEECUP यानी उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) एक राज्य स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसके जरिए प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में डिप्लोमा कोर्सेस में दाखिला मिलता है।