जिपमैट के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख आज, नोट कर लें जरूरी डिटेल्स
JIPMAT Registration 2025: ज्वॉइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (JIPMAT) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की आज अंतिम तारीख है। इस परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा किया जाता है।
JIPMAT Registration 2025: ज्वॉइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (JIPMAT) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की आज अंतिम तारीख है। इस परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा किया जाता है। इच्छुक कैंडिडेट्स 10 मार्च 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर अप्लाई करें।
कब होगी जिपमैट परीक्षा? (JIPMAT 2025 Exam Date)
जिपमैट 2025 परीक्षा का आयोजन 6 अप्रैल 2025 को कंप्यूटर बेस्ड (CBT) मोड में होगा। इस परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 150 मिनट की होगी।
जनरल, ओबीसी-NCL कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 2000 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी, EWS, PwD और ट्रांसजेंडर कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 1000 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा।
क्या है जिपमैट? (JIPMAT Exam Kya Hota Hai)
ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट का आयोजन इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ मैनेजमेंट बोधगया और IIM जम्मू की ओर से ऑफर किए जाने वाले फाइव ईयर इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (IPM) में एडमिशन के लिए किया जाता है। इस परीक्षा का आयोजन एनटीए द्वारा किया जाता है।