बता दें कि इस प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 14 मार्च, 2021 से शुरू की गई थी। और आवेदन करने की आखिरी तीथि 30 अप्रैल, 2021 निर्धारित की गई थी। लेकिन, अब उम्मीदवारों को एक और मौका देते हुए इसकी आखिरी तारीख30 अप्रैल से बढ़ाकर 10 मई तक कर दी गई है। हालांकि, बोर्ड द्वारा अभी तक प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की गई है। विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाकर इन्फॉर्मेशन ब्रोशर चेक कर सकते हैं।