30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JNVST Admission 2025: नवोदय विद्यालय में दाखिले के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, यहां देखें अंतिम तारीख 

JNVST Last Date: नवोदय विद्यालय समिति ने जवाहर नवोदय विद्यालय सलेक्शन टेस्ट 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कक्षा 6 में दाखिला पाने के लिए इस बताए गए स्टेप्स की मदद से आवेदन करें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 19 Jul 2024, 1:56 PM IST

JNVST Admission

JNVST Last Date: नवोदय विद्यालय समिति ने जवाहर नवोदय विद्यालय सलेक्शन टेस्ट (जेएनवीएसटी) 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह वर्ग-6 के एकेडमिक सेशन 2025-26 के विद्यार्थियों के लिए है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे माता-पिता जो अपने बच्चों का एडमिशन नवोदय विद्यालय में कराना चाहते हैं, वे इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से एनवीएस विद्यालय में एडमिशन ले सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 सितंबर 2025 अंतिम तिथि है।

कैसे होगा चयन (JNVST Selection)

नवोदय विद्यालय के कक्षा 6 में दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर मिलेगा। जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट 2025 (JNVST) के माध्यम से उम्मीदवारों का चुनाव किया जाएगा। ये परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है और इसमें आई मेरिट के आधार पर ही कैंडिडेट्स का सेलेक्शन होता है। 

यह भी पढ़ें- Career Options After 12th: युवाओं की पहली पसंद बन रहा है ये कोर्स, आपकी भी चमक सकती है किस्मत

सभी आवेदकों को बता दें कि अगर किसी ने पिछले साल भी आवेदन किया था, तो इस स्थिति में उनका आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाएगा। ऐसे में बार-बार आवेदन करने से बचें।

यह भी पढ़ें-ये कोर्स कर लिया तो डॉक्टरों से भी ज्यादा होगी कमाई, जानें डिटेल्स

एलिजिबिलिटी

JNVST में प्रवेश पाने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट इस समय शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में 5वीं कक्षा में हो। एडमिशन के लिए कक्षा 5 पास होना जरूरी है। आवेदक का जन्म 01 मई 2013 से 31 जुलाई 2015 के बीच होना चाहिए। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल के छात्रों को ग्रामीण अभ्यर्थी का सर्टिफिकेट जमा करना होगा।

एरिया और जाति आधार पर मिलेगा आरक्षण 

एरिया और जाति के आधार पर भी कैंडिडेट्स को रिजर्वेशन दिया जाएगा। ऐसे छात्र जिन्होंने 3,4,5 में से किसी एक कक्षा में भी शहरी स्कूल में पढ़ाई की है तो उसे शहरी अभ्यर्थी ही समझा जाएगा। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को आरक्षण केवल केंद्रीय सूची के अनुसार दिया जाएगा। बता दें, 75 प्रतिशत सीट्स गांव के छात्रों के लिए हैं व बाकी 25% सीट्स गांव और शहर दोनों के बच्चों के लिए हैं। ग्रामीण कोटे से आवेदन करने वाले का वर्ग 3, 4, 5 मान्यता प्राप्त ग्रामीण स्कूल या सरकारी स्कूल से होना चाहिए।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी navodaya.gov.in पर जाएं
  • होम पेज पर रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन आएगा, पहले खुद को रजिस्ट्रर करें 
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें 
  • सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें 
  • सबसे अंत में सबमिट बटन दबाएं और फॉर्म डाउनलोड कर लें 

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग