चंद्र ने इस पल को सपना सच होने जैसा बताया। उनसे जो 1 करोड़ का सवाल पूछा गया वो कुछ इस प्रकार था, “किस देश का सबसे बड़ा शहर उसकी राजधानी नहीं, बल्कि एक बंदरगाह है, जिसका अरबी नाम है, जिसका अर्थ है शांति का निवास?” बहुत सोचने के बाद चंद्र ने डबल लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया। फिर उन्होंने सही जवाब तंजानिया दिया और वे इस सीजन के पहले करोड़पति बन गए।