19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Education News / Jobs / 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक, DRDO की इस भर्ती के लिए करें अप्लाई 

10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक, DRDO की इस भर्ती के लिए करें अप्लाई 

DRDO Bharti: डीआरडीओ ने संस्थान में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती जारी की है। इस अभियान के जरिए कुल 200 पदों को भरा जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 27 Sep 2024, 11:10 AM IST

DRDO Bharti For 200 Post

DRDO Bharti: डीआरडीओ ने संस्थान में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती जारी की है। इस अभियान के जरिए कुल 200 पदों को भरा जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य कैंडिडेट्स DRDO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करें, जिसका पता हैdrdo.gov.in

कब तक कर सकते हैं अप्लाई? (DRDO Bharti)

आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू हुई थी। वहीं आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास 21 दिन का समय है यानी कि 14 अक्टूबर तक अप्लाई किया जा सकता है। DRDO ने कुल 200 पदों पर भर्ती निकाली है, जिनमें ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 40 पद, टेक्निशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा) के 40 पद और ट्रेड अप्रेंटिस (ITI पास) के 120 पद शामिल हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 1 अगस्त 2024 को 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। 

यह भी पढ़ें- IIM अहमदाबाद ने PhD कोर्स के लिए पहली बार लागू किया आरक्षण, जानिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई

देखें शैक्षणिक योग्यता (DRDO Bharti Eligibility )

ग्रेजुएट अप्रेंटिस: B.E/B.Tech (इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर विज्ञान, मैकेनिकल, रासायनिक)

टेक्निशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा): डिप्लोमा (इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर विज्ञान, मैकेनिकल, रासायनिक)

ट्रेड अप्रेंटिस (ITI पास): फिटर, वेल्डर, टर्नर, मैकेनिस्ट, मैकेनिक-डीजल, इलेक्ट्रॉनिक्स-मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, और COPA (कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट)

यह भी पढ़ें- इस नौकरी में होती है लाखों की कमाई, साथ ही घूम सकते हैं देश-विदेश

किस आधार पर होगा चयन (Selection Process For DRDO Bharti)

चयन प्रक्रिया अकादमिक मेरिट और आवश्यकतानुसार इंटरव्यू के आधार पर होगी। सभी कैंडिडेट्स को अपने दस्तावेज दिखाने होंगे। शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को आवेदन में दिए गए ई-मेल पर सूचित किया जाएगा। उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन/जॉइनिंग के दौरान मूल और स्व-प्रमाणित दस्तावेज लाने होंगे।

ये हैं जरूरी डाक्यूमेंट्स

  • आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी
  • 10वीं क्लास की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • बी.ई./बी.टेक/डिप्लोमा/आईटीआई की अंतिम मार्क शीट/प्रावधानिक
  • डिग्री/प्रावधानिक डिग्री/डिप्लोमा/आईटीआई प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • PWD प्रमाण पत्र
  • फोटो आईडी प्रूफ
  • आधार कार्ड (अनिवार्य)
  • बैंक पासबुक
  • मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो