4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CAT 2021 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी

CATCATकॉमन एडमिशन टेस्ट 2021 (Common Admission Test 2021) (कैट 2021) (CAT 2021) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को एक सप्ताह आगे बढ़ा दिया गया है। इस साल कैट 2021 के आयोजन की जिम्मेदारी भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद (Indian Institute of Management Ahmedabad) (IIM Ahmedabad) की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jameel Ahmed Khan

•

Updated: 15 Sep 2021, 10:34 PM IST

education

education

कॉमन एडमिशन टेस्ट 2021 (Common Admission Test 2021) (कैट 2021) (CAT 2021) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को एक सप्ताह आगे बढ़ा दिया गया है। इस साल कैट 2021 के आयोजन की जिम्मेदारी भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद (Indian Institute of Management Ahmedabad) (IIM Ahmedabad) की है।

22 सितंब है अंतिम तिथि : जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे website iimcat.ac.in पर लॉगिन कर 22 सितंबर (शाम 5 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न आइआइएम (IIMs) और एमबीए (MBA) कॉलेजों में एडमिशन के लिए परीक्षा 28 नवंबर को तीन सत्रों में आयोजित की जाएगी।

रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में अनुसूचित जाति (Schedule Caste) (एससी) (SC), अनुसूचित जनजाति (Schedule Tribe) (एसटी) (ST) और दिव्यांग (PwD ) अभ्यर्थियों को 1100 रुपए, जबकि अन्य अभ्यर्थियों को 2200 रुपए भरने होंगे। अभ्यर्थी 27 अक्टूबर से 28 नवंबर तक आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले साल कोविड-19 (Covid-19) महामारी (pandemic) के बावजूद 83.5 प्रतिशत उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे।